खबर आ रही है कि दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में DU के एक छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार 18 साल का राहुल आदर्श नगर इलाके में रहता था और वह डीयू के एसओएल से बीए सेकंड ईयर की पढ़ाई करने के साथ ही ट्यूशन पढ़ाता था। उसके पिता संजय पेशे से ड्राइवर हैं।
शुरुआती जानकारी के हिसाब से मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और तीन नाबालिगों को भी पकड़ा है। जानकारी मिली है कि राहुल नाम का लड़का दूसरे धर्म की लड़की से प्यार करता था। यह बात लड़की के परिवार के लोगों को मंजूर नहीं थी इसीलिए लड़की पक्ष के लोगों ने राहुल की पीट-पीट कर हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार 18 साल का राहुल आदर्श नगर इलाके में रहता था और वह डीयू के एसओएल से बीए सेकंड ईयर की पढ़ाई करने के साथ ही ट्यूशन पढ़ाता था। उसके पिता संजय पेशे से ड्राइवर हैं। राहुल की मां रेनू ने बताया कि घटना के दिन राहुल को फ़ोन करके ट्यूशन की बात करने घर से बुलाया गया था। राहुल घर से बाहर निकला जहां करीब 10 लड़के उसका इंतजार कर रहे थे। अचानक राहुल को लड़के पकड़कर अपने साथ ले गए और उसकी जबरदस्त तरीके से पिटाई करने लगे। जैसे ही परिवार वालों को राहुल के साथ मारपीट की खबर मिली परिवार के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे जहां राहुल गंभीर अवस्था में पड़ा था। राहुल को फ़ौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने अपना दम तोड़ दिया। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार इस घटना के सम्बन्ध में लड़की ने पुलिस को बयान दिया है। लड़की के बयान के बाद पुलिस ने लड़की के भाई समेत सभी आरोपियों को पकड़ लिया है। लड़की ने पुलिस को बताया कि बयान देने के बाद उसे अपने परिवार से डर है और इसलिए वो आने घर जाने से मना कर रही। इसके बाद पुलिस ने लड़की को नारी निकेतन भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक राहुल की गर्लफ्रेंड इस केस की अहम गवाह है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आने की बात कही जा रही है।