आज साल का पहला सूर्यग्रहण हुआ है। साल का पहला सूर्यग्रहण आज दुनिया के कई देशों में देखा गया। अमेरिका में सूर्योदय ही ग्रहण के साथ ही शुरू हुआ। अमेरिका और यूरोप के देशों में तो सूर्य ग्रहण का रिंग ऑफ फायर भी नजर आया। ग्रीनलैंड के लोगों को रिंग ऑफ फायर अच्छे से नजर आया। बता दें की इस सूर्य ग्रहण की तस्वीरें NASA ने भी जारी की है। अमेरिका के साथ-साथ सूर्य ग्रहण यूरोप के कई देशों में भी देखा गया। भारत में ग्रहण सूर्यास्त के पहले लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में आंशिक रूप से देखा गया। भारत में आज शनि जयंती भी थी। इससे पहले शनि जयंती पर सूर्यग्रहण 26 मई 1873 को हुआ था यानि 148 साल बाद ऐसा संयोग बना था। भारतीय ज्योतिष के हिसाब से इस ग्रहण ने कई राशियों पर प्रभाव भी डाला है किन्तु विज्ञान इसे नहीं मानता। आज शनि जयंती के साथ-साथ वट सावित्री भी थी जिसे महिलाएं काफी धूम धाम से मानती हैं।
दुनिया के अलग अलग हिस्सों से सूर्यग्रहण की कई शानदार तस्वीरें आई हैं। उत्तरी कनाडा, ग्रीनलैंड और रूस में अच्छे से सूर्य ग्रहण दिखाई दिया है।
ये लंदन से अद्भुद तस्वीर आयी है।
नार्थ अमेरिका से आयी सूर्य ग्रहण की बेहद खूबसूरत तस्वीर
न्यू यॉर्क से स्टेचु ऑफ लिबर्टी के पीछे सूर्य ग्रहण का अद्भुद रोमांचक तस्वीर
नासा से आयी कुछ ख़ास तस्वीरें