बात आंध्र प्रदेश के श्रीकालहस्ती की है। यहाँ सोनू सूद की तस्वीर को दूध से नहलाया गया है। यहाँ के लोग सोनू सूद की पूजा कर रहे हैं। लोगों का कहना है की सोनू किसी मसीहा से कम नहीं हैं। जाहिर है कि सोनू सूद की दरियादिली ने उनके फैंस का दिल जीत लिया है। सोनू सूद बीते कई सालों से जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं। सोनू सूद कई लोगों के दिलों में अपनी ख़ास जगह बना चुके हैं।
सोनू सूद ने महामारी के दौरान एक हीरो की तरह जरूरतमंद लोगों को लगातार ऑक्सीजन हो या अस्पतालों में बेड, अपने सोशल अकाउंट के जरिये पूरी तरह से मदद करने का काम कर रहे हैं। लेकिन आंध्र प्रदेश के लोगों ने सोनू सूद को शुक्रिया करने का नायाब तरीका अपनाया है। सोशल मीडिया में यह वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमे सोनू सूद (Sonu Sood) के पोस्टर को दूध से नहलाया जा रहा है।
सोनू सूद अक्सर परेशान लोगों की मदद करते हुए नज़र आते हैं। उन्होंने अपनी दरियादिली से कई लोगों का दिल जीता है।