पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था की 20 लाख करोड़ के पैकेज के बारे में केंद्रीय वित् मंत्री निर्मला सीतारमण बताएंगी। आज उन्होंने किसानो, गरीब मजदूरों और प्रवासी मजदूरों के लिए बड़े ऐलान किये।
20 लाख करोड़ के पैकेज के लिए आज की ख़ास बातें, आज दूसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस थी।
4.22 लाख करोड़ रुपयों से 3 लाख किसानो को सस्ता कर्ज दिया जाएगा। 25 लाख नए किसान क्रेडिट कार्ड दिए जायेंगे। शहरी गरीबों को 11 हजार करोड़ रुपये दिए गए हैं। मनरेगा में प्रतिदिन औसत मजदूरी 182 रुपये से 202 किया गया।
वित् मंत्री ने कहा की मजदूरों को दो महीने तक मुफ्त में राशन मिलेगा। बिना राशन कार्ड वाले मजदूरों को भी राशन मिलेगा। राज्य सरकारों को यह काम करना होगा। पूरी आर्थिक जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी।
वित् मंत्री ने ये कहा की सरकार वन नेशन वन राशन कार्ड योजना ला रही है जिससे प्रवासी मजदूर पुरे देश में कहीं भी राशन कार्ड का उपयोग कर पाएंगे जिससे 67 करोड़ लोगों को फ़ायदा मिल पायेगा।