सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह कई लोगों के साथ धान लगाते नजर आ रहे हैं। इसके बाद वह पानी से अपने हाथ-पैर धुलते हैं और उनके पूरे खेत में धान लगे दिखाई दे रहे है। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों पनवेल फार्महाउस में अपना समय बिता रहे हैं और वो किसानी में अपना हाथ आजमा रहे हैं। सलमान खान खेत में ट्रैक्टर चलाते दिखाई देते हैं। अब उन्होंने अपना एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो किसानों के साथ पानी से लबालब भरे खेत में धान की रोपाई कर रहे हैं। यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
सलमान खान ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है “चावल का रोपण हो गया” इसमें सलमान मिट्टी से सने हुए हैं। अन्य लोगों के साथ कड़ी मेहनत कर धान की रोपाई कर रहे हैं। इसके बाद ट्यूबवेल के पानी से ही खुद को साफ भी कर रहे हैं। फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।