साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगने जा रहा है। इस साल का पहला चंद्रग्रहण 26 मई को लग चुका है। यह सूर्य ग्रहण बीते 26 मई के चंद्र ग्रहण की तरह ही आंशिक रूप से भारत में दिखाई देगा। इस दिन आसमान में ”रिंग ऑफ फायर” का नजारा देखा जा सकता है लेकिन यह भारत में आंशिक रूप से ही दिखने वाला है। चंद्रमा की छाया के कारण सूर्य के बीच का भाग ढक जाता है और उसके किनारे से रोशनी निकलती है जिसके चलते सूर्य के चारों ओर एक रिंग जैसी आकृति नजर आती है जिसे रिंग ऑफ फायर कहते हैं। इसे कंकण रूप भी कहा जाता है। सूर्य ग्रहण पूरी तरह से एक खगोलीय घटना है लेकिन ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण को राशियों को प्रभावित करने वाली घटना बताया गया है। जून का महीना ग्रहों के राशि परिवर्तन और सूर्य ग्रहण की घटना के कारण विशेष है।
यह भी पढ़ें – जून में लगने जा रहा है साल का पहला सूर्यग्रहण
माना जा रहा है कि इस बार सूर्य ग्रहण वृषभ राशि और मृगशिरा नक्षत्र में लगने वाला है और यह एक कंकण सूर्य ग्रहण होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार भारतीय समय के अनुसार ग्रहण 10 जून की दोपहर 1 बजकर 43 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 41 मिनट पर खत्म हो जायेगा। यह सूर्यग्रहण अमेरिका के उत्तरी भाग, उत्तरी कनाड़ा, उत्तरी यूरोप और एशिया, रूस, ग्रीनलैंड और उत्तरी अटलांटिक महासागर क्षेत्र में पूर्ण रूप से दिखाई देगा।