साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगने जा रहा है। इस साल का पहला चंद्रग्रहण 26 मई को लग चुका है। यह सूर्य ग्रहण बीते 26 मई के चंद्र ग्रहण की तरह ही आंशिक रूप से भारत में दिखाई देगा। भारत के पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ इलाकों में यह सूर्य ग्रहण दिख सकता है। भारतीय ज्योतिष के हिसाब से जो ग्रहण भारत में दिखाई देगा उसका सूतक काल भी भारत में मान्य होगा इसलिए सूतक काल नहीं रहेगा। बता दें कि 10 जून को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारतीय पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को है। इस दिन शनि जयंती भी है जिसके चलते इस ग्रहण का महत्व ज्यादा है। इस दिन शनि जयंती के साथ साथ वट सावित्री भी है।
माना जा रहा है कि इस बार सूर्य ग्रहण वृषभ राशि और मृगशिरा नक्षत्र में लगने वाला है और यह एक कंकण सूर्य ग्रहण होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार भारतीय समय के अनुसार ग्रहण 10 जून की दोपहर 1 बजकर 43 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 41 मिनट पर खत्म हो जायेगा। यह सूर्यग्रहण अमेरिका के उत्तरी भाग, उत्तरी कनाड़ा, उत्तरी यूरोप और एशिया, रूस, ग्रीनलैंड और उत्तरी अटलांटिक महासागर क्षेत्र में पूर्ण रूप से दिखाई देगा।