ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। बुध ग्रह का रत्न पन्ना है। शास्त्रों में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी या देवता को समर्पित होता है। भारतीय ज्योतिष के अनुसार यह भगवान गणेश का दिन है। वैसे इस दिन माँ दुर्गा की पूजा को भी शुभ मन जाता है। इस दिन गणेश जी की पूजा करने से शुभ फल मिलने लगते हैं। बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा करने से बुद्धि में वृद्धि होती है और तेजी से तरक्की भी होती है। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह नीच या अशुभ स्थिति में है तब उसे बुधवार के दिन कुछ उपाय करने से बुध की स्थिति मजबूत हो जाती है और शुभ काम शुरू होने लगते हैं। व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य फिर से जाग जाता है और समय उसका साथ देने लगता है। थोड़ी मेहनत करने से भी तरक्की मिलनी शुरू हो जाती है। ऐसे लोगों का घर धन से भर जाता है, उन्हें जीवन में कभी पैसों की चिंता नहीं सताती और उनके सारे सपने पूरे होने लगते हैं। आइये जानते हैं बुधवार के कुछ खास उपाय।
बुधवार के दिन आप गणेश जी की पूजा में कुछ उपायों को कर अपने सपने पूरे कर सकते हैं। इस दिन गणेश जी के अथर्वशीर्ष का पाठ जरूर करना चाहिए जिससे आपको बहुत लाभ मिलेगा। इस दिन भगवन गणेश जी के मंदिर में जाकर उन्हें दूर्वा अर्पित करें। साथ ही लड्डू जरूर चढ़ाएं। भगवान गणेश जी की पूजा करने से व्यक्ति के सभी दुखों का निवारण होता है और घर में संपत्ति और समृद्धि में वृद्धि होती है। गणेश जी को पीला रंग बहुत पसंद है इसलिए इनकी पूजा में पीले रंग के पुष्प का प्रयोग जरूर करना चाहिए। गणेश जी की पूजा में पूजन सामग्री ऊँ गं गणपतये नम: या श्री गणेशाय नम: मंत्र से गणेश जी को अर्पित करने से लाभ मिलेगा। साथ ही विशेष लाभ प्राप्त करने के लिए ऊँ गं गणपतये नम: का जाप भी करें।